Popular posts from this blog
मकर सक्रांति बैजनाथ हिमाचल प्रदेश
मकर संक्रांति पर माखन का लेप किए जाने को लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं। मंदिर पुजारी सुरिंद्र आचार्य के अनुसार मंडी रियासत के राजा चंद्र सेन ने भगवान शिव के दर्शन किए और उनके मन में शिवलिंग को मंडी ले जाने की इच्छा पैदा हुई। राजा चंद्रसेन ने इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और इस दौरान राजा अचेत हो गए। अचेत स्थिति में राजा को सपना आया कि ऐसा करने पर उसकी रियासत का विनाश हो जाएगा। इसका प्रायश्चित करने के लिए राजा ने हर वर्ष एक मन घी से लेप करने का वचन दिया। राजा के न रहने पर स्थानीय लोग 2-3 किलोग्राम घी से लेप करने लगे और वर्तमान में यह क्विंटलों तक पहुंच गया है। कांगड़ा से आए सदन शर्मा ने बताया कि मान्यता के अनुसार जालंधर दैत्य से युद्ध के दौरान समस्त देवी देवताओं को जख्म हो गए थे और उन जख्मों पर मरहम लगाने के लिए लेप किया।
Comments
Post a Comment